कवि का हाल
by Mohan Rana
वह रोशनी अगर और सफ़ेद होती तो
हम तुम अदृश्य हो जाते
जीते अपनी अपनी अदृश्य पीड़ा को
बिना जाने कभी
खुशी की अनुपस्थिति को
चकित होते उस अदृश्यता पर
जिसमें ग़ायब हैं परछाइयाँ
जिसमें ग़ायब हैं आकार
और गिरते हुए हम करते उड़ने की कल्पना बिना आकाश के,
केवल आवाज़
जो पहुँचती बची हुई स्मृति तक
जहाँ परिचय की जरूरत नहीं,
कवि का हाल
कविता की नियति
यह साथ
साथ साथ
एक साँस की बात
The literal translation of this poem was made by Lucy Rosenstein
The final translated version of the poem is by The Poetry Translation Workshop
© Poetry Translation Centre 2004-2012

Genaro Delgado says:
Gracias Por las traducciones
simples palabras
profundo viaje a algun lugar
Sinceramente
Gracias
Por las traducciones linguisticas
y las metafisicas
Un saludo