साधारण कमीज
by Mohan Rana
दोपहर और शाम के बीच
आता है एक अंतराल
जब थक चुकी होती हैं
आवाजें क्रियाएँ
जैसे अब
समाप्त हो गई सभी इच्छाएँ,
बैठ जाता हूँ किसी भी
खाली कुर्सी पर
पीली कमीज पहने
एक लड़का अभी गुजरा
मुझे याद आई
अपनी कमीज
उन साधारण से दिनों में
यह संभव था
हाँ यह जीवन संभव था
मैं पहने हूँ अब भी
वैसी ही कमीज
3.11.1988
(जगह)
The literal translation of this poem was made by Lucy Rosenstein
The final translated version of the poem is by Bernard O'Donoghue
Listen to a reading of this poem in English and the original language on the player below or download it to keep (MP3).
Other poems
Other Poems
© Poetry Translation Centre 2004-2012

rahmat rasool says:
we are thanksfull of you guys