तीसरा पहर

by Mohan Rana

मैंने तारों को देखा बहुत दूर
जितना मैं उनसे
वे दिखे इस पल में
टिमटिमाते अतीत के पल
अँधेरे की असीमता में,
सुबह का पीछा करती रात में
यह तीसरा पहर

और मैं तय नहीं कर पाता
क्या मैं जी रहा हूँ जीवन पहली बार,
या इसे भूलकर जीते हुए दोहराए जा रहा हूँ
सांस के पहले ही पल को हमेशा !

क्या मछली भी पानी पीती होगी
या सूरज को भी लगती होगी गरमी
क्या रोशनी को भी कभी दिखता होगा अँधकार
क्या बारिश भी हमेशा भीग जाती होगी,
मेरी तरह क्या सपने भी करते होंगे सवाल नींद के बारे में

दूर दूर बहुत दूर चला आया मैं
जब मैंने देखा तारों को - देखा बहुत पास,
आज बारिश होती रही दिनभर
और शब्द धुलते रहे तुम्हारे चेहरे से

22.11.09


(अप्रकाशित)

 

The literal translation of this poem was made by Lucy Rosenstein

The final translated version of the poem is by Bernard O'Donoghue

Comments

  1. December 19th, 2011 at 6:25 pm

    Abdirahman Ahmed says:

    Good job man, much respect!

  2. February 28th, 2011 at 2:12 pm

    Jailson Pereira says:

    Brilliant poem, i loved it!

  3. November 21st, 2010 at 6:31 am

    Gulbash Gulzameenvi says:

    really amazing poem ..... 

  4. October 21st, 2010 at 5:29 pm

    Latika Singh says:

    I really love this poem. So far. All of Mohan Rana's poems are fantastic.